लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुजफ्फरनगर में महिला ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप, वारदात के बाद पति ने पीड़िता को निकाला घर से

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 14, 2023 15:08 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वारदात के बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया हैससुर द्वारा रेप किये जाने के बाद उसके पति ने भी उसका साथ नहीं दिया और घर से निकाल दियावहीं आरोपी ससुर ने रेप की वारदात से इनकार करते हुए महिला पर पैसें ऐंठने का आरोप लगाया है

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला के साथ रिश्तों को कलंकित करने वाली ऐसी वारदात सामने आयी है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जी हां, मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली 26 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ उसके ससुर ने कथिततौर पर बलात्कार किया और इस घटना के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया है।

समाचार वेबसाइट एनडीटी के अनुसार पीड़ित महिला ने गुरुवार को पुलिस में दिये शिकायत में सारी घटना का सिलसिलेवार वर्णन किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर संज्ञान लिया है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार महिला की पिछले साल ही शादी हुई थी। उसने आरोप लगाया है कि बीते महीने की 5 अगस्त को जब उसका पति घर पर नहीं था तब उसके ससुर ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इतना ही नहीं ससुर ने अमानवीय कुकृत्य को करने के बाद पीड़िता को धमकी दी और साथ में उसकी पिटाई भी की।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने साथ हुए क्रूर अपराध के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उसने ससुर के कुकृत्य के बारे में अपने पति को बताया तो उसने ससुर को कुछ नहीं कहा बल्कि उल्टे उसका ही दोष देते हुए साथ रहने से इनकार कर दिया और फिर जबरन उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया तो उसे मजबूरन अपने मायके जाना पड़ा और वो इस वक्त अपने माता-पिता के साथ मायके में ही रह रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने पूछताछ में इस बात की तस्दीक की है कि वो सात महीने की गर्भवती है लेकिन उसने ससुर और पति के खिलाफ दी लिखित शिकायत में इस बात का जिक्र नहीं किया है।

मामले में थाना प्रभारी रविंदर यादव ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुर और पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, "घटना के मामले में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने महिला का बयान दर्ज कराया गया है और उसी बयान के आधार पर मामले की पड़ताल की ज रही है।"

वहीं महिला के सारे आरोपों को खारिज करते हुए ससुर ने कहा कि वो झूठे आरोप लगाकर उन्हें और उनके परिवार को फंसाने का प्रयास कर रही है क्योंकि वह पैसे निकालने के लिए उन पर दबाव डाल रही थी।

टॅग्स :रेपमुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशup policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?