25 किलो गेहूं के चक्कर में किया था मर्डर, 15 साल बाद यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 17:16 IST2019-09-03T17:16:20+5:302019-09-03T17:16:20+5:30

आरोपी ने 2005 में कोलिया गांव के वीरेंद्र सिंह के बेटे शिवरतन सिंह की हत्या की थी। हत्या कर वो कोर्ट से जमानत लेकर खेत बेचकर फरार हो गया था।

up hardoi police arrested Prize crook wanted in 15 year old murder case | 25 किलो गेहूं के चक्कर में किया था मर्डर, 15 साल बाद यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

25 किलो गेहूं के चक्कर में किया था मर्डर, 15 साल बाद यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Highlightsपुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुआ आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश था।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हत्या के आरोपी को पुलिस ने 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। 15 सालों से पुलिस से भागे फिर रहे 25 हजार के बदमाश इनामी आरोपी संजीव सिंह को पुलिस ने 3 सितम्बर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 25 किलो गेहूं के लिये गांव के एक निवासी की हत्या कर दी थी। संजीव ने 2005 में हत्या की थी। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को एक सूचना मिली थी संजीव सिंह लोनार कोतवाली क्षेत्र के अपने कोलिया गांव आने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

संजीव 2005 से हत्या के मामले में न्यायालय से जमानत पर आने के बाद घर खेत बेचकर फरार हो गया था। आरोपी ने 2005 में  कोलिया गांव के वीरेंद्र सिंह के बेटे शिवरतन सिंह की हत्या की थी। हत्या के पीछे की वजह अनाज था। साल 1998 में बाढ़ आई थी और उस दौरान हर परिवार को 25 किलो गेहूं मिला था। संजीव के पांच भाई थे और इसे भी महज 25 किलो गेहूं मिला था। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद संजीव ने वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। 

Web Title: up hardoi police arrested Prize crook wanted in 15 year old murder case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे