लाइव न्यूज़ :

पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बेटे को खोने के सदमे में मां की भी मौत

By भाषा | Updated: September 16, 2019 17:36 IST

युवक को संदिग्ध हालत में जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला पुरानी दुश्मनी का लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ ले जाते हुए रास्ते में ही पीड़ित की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि बेटे के मरने की सूचना मिलने पर अस्पताल में ही उसकी मां रामबेटी की भी सदमे से मौत हो गयी।

हरदोई जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने कथित पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कोतवाली के भदैचा निवासी अभिषेक उर्फ मोनू (25) की मां रामबेटी (60) की 14 सितंबर की रात अचानक तबियत खराब हो गयी थी। स्थानीय डाक्टरों ने रामबेटी को लखनऊ ले जाने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि मोनू अपनी मां का लखनऊ ले जाने के लिए घर से रुपये ले कर लौट रहा था। रास्ते में उसके विरोधियों ने घेर कर उसे बुरी तरह पीटा और पैसे छीन लिए। बाद में उसपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दिया। उन्होंने बताया कि मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि बेटे के मरने की सूचना मिलने पर अस्पताल में ही उसकी मां रामबेटी की भी सदमे से मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी (पूर्वी) ज्ञानजंय सिंह, हरियावां सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर और शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसपी के मुताबिक युवक संदिग्ध हालत में आग से झुलसा हुआ मिला था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है। हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली