लाइव न्यूज़ :

'मुंह में बंदूक, लात-घूंसा, इलेक्ट्रिक शॉक व पेचकस से गोदा जा रहा था पापा को', 11 साल के बेटे ने बताया पिता को पुलिस वालों ने कस्टडी में कैसे मारा

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 17, 2019 12:16 IST

प्रदीप तोमर की पुलिस हिरासत में हुई मौत: 30 अगस्त 2019 को लाखन गांव में एक महिला की लाश जली अवस्था में मिली थी। इसी के मर्डर केस में पूछताछ के लिए पुलिस ने प्रदीप को 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान प्रदीप के परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने प्रदीप की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। प्रदीप तोमर का 11 साल का बेटा मौत वाले दिन अपने पिता के साथ था।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा में 13 अक्टूबर की रात पुलिस हिरासत में एक किसान प्रदीप तोमर (35) की मौत हो गई थी। प्रदीप तोमर के 11 साल के बेटे पुलिस हिरासत में हुए हैवानियत के बारे में मीडियो को बताया है। बेटे ने कहा कि उसके पिता को पुलिस वाले बिना रूके लात-घूंसों से पीट रहे थे, उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दे रहे थे। पेचकस से उनके शरीर को गोदा जा रहा था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। प्रदीप तोमर को एक मर्डर केस में पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया गया था। 30 अगस्त को लाखन गांव में एक महिला की लाश जली अवस्था में मिली थी। इसी मामले में प्रदीप तोमर को पुलिस ने तलब किया था।

अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक प्रदीप तोमर का 11 साल का बेटा मौत वाले दिन अपने पिता के साथ था। घटना वाले दिन प्रदीप तोमर 13 अक्टूबर शाम घर से निकले थे। उन्होंने घर से निकलते वक्त अपनी पत्नी को कहा था कि छोटे भाई की बाइक पंक्चर हो गई है। उसे लेने जा रहा था घर जल्दी आ जाउंगा। प्रदीप जैसे ही अपने घर से बेटे के साथ निकला, रास्ते में ही उसे पुलिस वालों ने हिरासत में ले लिया और बेटे को भी पुलिस थाने ले गई। 

बेटे का दावा- पिता रो रहे थे, पुलिस वाले दे रहे थे इलेक्ट्रिक शॉक

बेटे ने बताया कि उसके पिता पुलिस से अपनी जान की भीख मांग रहे थे। लेकिन उन्होंने उनको पीटना बंद नहीं किया। बेटे ने बोला कि पुलिस वाले पाप को लात-घूंसों से मार रहे थे, वो भी बिना रूके। लकड़ी के डंडे से पिटाई कर रहे थे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक शॉक भी दिए जा रहे थे। पिता के पीटते वक्त कुछ पुलिस वाले उन्हें बार-बार पेचकस से गोद रहे थे।  

बेटे ने यह भी कहा है कि जब पिता की हालात बहुत खराब हो गई थी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका सही से इलाज भी नहीं किया गया है। अस्पताल में उनको बस एक रूम में बंद कर दिया गया था। 

बेटे ने यह भी दावा किया है, पिता के मुंह में पिस्तौल रखकर उनको धमकी दी जा रही थी। उसके बाद पुलिस वालों ने मुझे एक चिप्स का पैकेट देकर कहा बाहर जाकर बैठने को और बोला की ये बात मैं किसी को ना बताऊं। 

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक प्रदीप तोमर को कोतवाली लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसकी हालत खराब हो गयी, जिसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पिलखुवा कोतवाल, दारोगा व पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

टॅग्स :हापुड़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह