लाइव न्यूज़ :

यूपी जिम्स: आरोपी डॉक्टर ने महिला कर्मचारी के बारे में लिखी अश्लील बातें, फिर अस्पताल के नोटिस बोर्ड समेत 10 अगल-अलग जगहों पर चस्पाया, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 16:30 IST

मामले में बेसी बोलते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी डॉक्टर ने महिला के खिलाफ नोटिस चस्पा करने के बाद एक माफीनामा भी महिला की मेज पर रखा था। उन्होंने बताया कि मनोचा सीसीटीवी फुटेज में महिला की मेज पर माफीनामा रखते हुए दिखाई दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा के जिम्स के एक डॉक्टर पर एक महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए है। कर्मचारी के अनुसार, डॉक्टर ने उसके खिलाफ अश्लील बातें लिखकर अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा दिया है। पीड़िता का कहना इससे पहले भी वह महिला के साथ गलत बर्ताव कर चुका है।

लखनऊ: ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एक चिकित्सक द्वारा एक महिला कर्मचारी के नाम से अश्लील बातें लिखकर नोटिस बोर्ड समेत 10 अलग-अलग स्थानों पर उसके पर्चे चिपकाने का मामला सामने आया है। 

आरोप है कि आरोपी डॉक्टर महिला से पहले भी इस तरीके से हरकत कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

कासना थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जिम्स अस्पताल में काम करने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी अस्पताल में ही काम करने वाले डॉक्टर हरमेश मनोचा ने उसके खिलाफ अश्लील बातें लिखकर तीन नवंबर को अस्पताल के नोटिस बोर्ड समेत 10 अलग-अलग स्थानों पर पर्चे चिपकाए थे। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इससे पूर्व भी डॉक्टर ने महिला की झूठी शिकायत जिम्स अस्पताल के प्रशासन से की थी और बाद में उसने महिला से माफी मांग ली थी। 

आरोपी डॉक्टर ने महिला के सामने एक माफीनामा भी रखा था

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी डॉक्टर ने महिला के खिलाफ नोटिस चस्पा करने के बाद एक माफीनामा भी महिला की मेज पर रखा था। उन्होंने बताया कि मनोचा सीसीटीवी फुटेज में महिला की मेज पर माफीनामा रखते हुए दिखाई दिए हैं। 

जिम्स अस्पताल के निदेशक ने मामले की पुष्टी की है

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने इस मामले की शिकायत जिम्स अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश गुप्ता से भी की थी। इस बाबत पूछने पर डॉ गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत महिला कर्मचारी ने पुलिस से कर दी है और पुलिस ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?