लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दो बच्चों को मारकर बिजनेस पार्टनर के साथ दंपति ने की आत्महत्या

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 3, 2019 09:01 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कृष्णा सफायर अपार्टमेंट में तीन लोग इमारत से नीचे कूदे, जिसमें दो की मौत हो गई। एक महिला का हालत नाजुक बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कृष्णा सफायर अपार्टमेंट में एक दंपति ने बिजनेस पार्टनर के साथ आत्महत्या कर ली। मामला विवाहेत्तर संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दंपति के साथ उनकी बिजनेस पार्टनर इमारत से कूदी थी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कृष्णा सफायर अपार्टमेंट में एक दंपति ने बिजनेस पार्टनर के साथ आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने कथित तौर पर दो बच्चों को भी जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला। यह जानकारी गाजियाबाद पुलिस ने अपार्टमेंट में मिले सुसाइड नोट के हवाले से दी। 

मामला विवाहेत्तर संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दंपति के साथ उनकी बिजनेस पार्टनर इमारत से कूदी थी। वारदात के तुरंत बाद खबर आई थी कि शख्स ने अपनी दो पत्नियों संग अपार्टमेंट से छलांग लगाई।

तीनों को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी है। लोग दहशत में हैं। 

बता दें कि इससे पहले एक और ऐसी ही घटना ने इलाके को दहला कर रख दिया था। हाल में इंदिरापुरम में एक शख्स ने सो रही अपनी पत्नी, 5 वर्षीय बेटे और जो जुड़वा बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। 

वारदात इंदिरापुरम के ज्ञानखंड स्थित एक अपार्टमेंट की थी। सुमित नाम का आरोपी अपनी पत्नी अंशु बाला, पांच वर्षीय बेटे परमेश और दो जुड़वा बेटियों की हत्या करके फरार हो गया था। 

आरोपी ने रात के करीब 3 बजे इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया था। शख्स बेरहमी से अपने परिवार के लोगों को चाकू से गोदकर वारदात को अंजाम दिया था। 

बता दें कि पुलिस के लाख दावों के बावजूद लोगों में कानून का खौफ पैदा नहीं हो रहा है। आए दिन इस तरह की वारदातें मीडिया की सुर्खियां बन रही है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ