कानपुर से भागा विकास दुबे उज्जैन में हुआ गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

By विनीत कुमार | Updated: July 9, 2020 10:16 IST2020-07-09T09:52:43+5:302020-07-09T10:16:12+5:30

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश का आरोपी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया। मंदिर के सुरक्षा एजेंसी ने उसे पहचाना और फिर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

UP Gangster Vikas Dubey wanted in killing of 8 policemen arrested in Ujjain | कानपुर से भागा विकास दुबे उज्जैन में हुआ गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार (फाइल फोटो)

Highlightsकानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया विकास दुबे को महाकाल मंदिर से आज पकड़ा गया है, विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम घोषित हो चुका था

कानपुर में एक एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने का आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उज्जैन में गरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर पांच लाख रुपये के इनाम घोषित था। 

लोकमत संवाददाता बृजेश परमार के अनुसार विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया है। महाकाल मंदिर की सुरक्षा एजेंसी ने उसे पकड़ा और फिर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार महाकाल थाने से पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर लेकर गई है।

इससे पहले आज सुबह विकास के दो और गुर्गे पुलिस द्वारा मारे गए। कानपुर के बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का करीबी साथी और इनामी बदमाश प्रवीण उर्फ बाबा दुबे इटावा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वहीं एक अन्. साथी कानपुर में मारा गया। कानपुर में मारे गए शख्स का नाम प्रभात मिश्रा था और पुलिस की हिरासत में था। पुलिस के अनुसार वह भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मुठभेड़ में मारा गया।


पिछले कई दिनों से चकमा दे रहा था विकास

पुलिस ने बुधवार को भी विकास के बेहद करीबी अमर दुबे को हमीरपुर में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। विकास के कल हरियाणा के फरीदाबाद में होने की खबर आई थी। पुलिस ने बताया कि विकास दुबे भी पांच जुलाई से फरीदाबाद में ही था लेकिन छापेमारी से पहले वह वहां से जा चुका था। 

मुठभेड़ के सिलसिले में फरीदाबाद में गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के तीन सहयोगियों में से एक श्रवण के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि कानपुर में पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। विकास दुबे इस कांड का मुख्य आरोपी है जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।  

English summary :
Vikas Dubey, accused of plotting to murder 8 policemen in an encounter in Kanpur, has been arrested. He was arrested on Thursday morning in Ujjain. The police was searching for him for the last several days and a reward of five lakh rupees was declared on him.


Web Title: UP Gangster Vikas Dubey wanted in killing of 8 policemen arrested in Ujjain

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे