लाइव न्यूज़ :

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ लगा गैंगस्टर, रोजाना कैंपस में जाते थे बुरी नियत से, जानिए पुलिस ने क्या बताया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 22, 2024 14:32 IST

वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ कथित कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ कथित कुकर्म करने वाले तीनों आरोपियों पर लगा गैंगेस्टरतीनों आरोपी कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान इस समय जेल में हैंआरोपियों ने 2 नवंबर की रात वारदात को अंजाम दिया था और 31 दिसंबर को गिरफ्तार किये गये थे

लखनऊ:वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ कथित कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ वाराणसी पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दायर करने के बाद बीते रविवार को अलग से उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम लगा दिया है।

वाराणसी पुलिस ने बीते 1 नवंबर की रात को आईआईटी-बीएचयू परिसर के अंदर महिला छात्र के साथ हुई कथित घटना में शामिल तीन आरोपियों कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान को बीते 31 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने वारदात के समय कथित तौर पर महिला छात्रा को निर्वस्त्र किया, उसका यौन उत्पीड़न किया और फिल्म भी बनाई।

इस मामले में लंका थाने के थाना प्रभारी षिवकांत मिश्रा ने रविवार को बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए अलग से तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक चौहान उस गिरोह का सरगना है।

थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने कहा, “आरोपी अभिषेक चौहान का गिरोह है। गिरोह का सरगना चौहान अपने साथियों के साथ पैसों के लिए अपराध करता है। इनका इतना खौफ है कि कोई भी आदमी इनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए शिकायत नहीं देता है और न ही उनके खिलाफ बयान देता है। तीनों आरोपियों ने आईआईटी की एक छात्रा को अवैध रूप से बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने कुकर्म करने के बाद छात्रा को उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।"

मालूम हो कि आईआईटी-बीएचयू परिसर में यौन उत्पीड़न 1-2 नवंबर की रात को हुआ था। छात्रा के मुताबिक मोटरसाइकिल पर आए तीनों आरोपियों ने जबरन चूमा और निर्वस्त्र करके उसके साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया। घटना के अगले दिन बीएचयू परिसर में बेहतर सुरक्षा की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र आईआईटी निदेशक के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए।

पुलिस की ओर से मामले की प्रारंभिक एफआईआर अज्ञात पुरुषों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-बी (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और 506 (आपराधिक धमकी) और आईटी अधिनियम के तहत दर्ज की गई थी लेकिन बाद में जांच के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में सामूहिक बलात्कार की धारा भी जोड़ी।

वहीं पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे बीएचू परिसर में छेड़छाड़ की तीन अन्य घटनाओं में शामिल थे और रोजाना ही ऐसे  "अवसरों" की तलाश में बीएचयू में आते थे। पुलिस द्वारा उनके कॉल डिटेल को खंगालने पर पता चला कि वो अक्सर रात 11 बजे से 1 बजे के बीच बीएचयू परिसर में गलत इरादे से आते थे।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चला कि तीनों ही वाराणसी भाजपा की आईटी सेल से जुड़े थे। हालांकि, वारदात में तीनों का नाम आने के बाद भाजपा वाराणसी के अध्यक्ष विद्यासागर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि तीनों को पार्टी के आईटी सेल से निकाल दिया गया है और उनसे पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :गैंगरेपIITबनारस हिंदू विश्वविद्यालयरेपवाराणसीउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट