लाइव न्यूज़ :

यूपी: दोस्तों ने ही सरिया से पीट-पीटकर कर दी दोस्त की हत्‍या, शराब पीकर दिवाली का मना रहे थे जश्न

By भाषा | Updated: October 28, 2019 14:55 IST

इस मामले में जितेन्‍द्र और उसके साथियों अजय, विजय, ललित, रमन, अनूप, विक्रम, अभिषेक तथा धीर सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

Open in App

एटा जिले के मलावन इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की शराब के नशे में धुत उसके साथियों ने सरिया से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्‍या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मलावन कस्‍बा निवासी शशि कपूर (23) नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दीपावली पर शराब पीकर जश्न मना रहा था।

इसी दौरान उसका अपने साथी जितेन्‍द्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय वहां मौजूद अन्‍य लोगों ने मामला शांत करा दिया। उन्‍होंने कहा कि रात में जितेन्‍द्र ने शशि को उसके घर से बुलवा लिया। उसके साथ शशि के बड़े भाई का साला गजेंद्र और राजकुमार भी गये थे।

रास्‍ते में जितेन्‍द्र ने गांव के पास ही स्थित बिजलीघर को जाने वाली रास्ते की पुलिया पर अपने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर सरियों से इतनी बुरी तरह मारा-पीटा कि शशि की मौत हो गई तथा गजेंद्र और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्‍हें आगरा रेफर कर दिया गया।

इस मामले में जितेन्‍द्र और उसके साथियों अजय, विजय, ललित, रमन, अनूप, विक्रम, अभिषेक तथा धीर सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट