लाइव न्यूज़ :

यूपी: डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को लगाया मौत को गले, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 7, 2023 11:31 IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक डॉक्टर ने कथितौर पर अपने परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद खुद की जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देरायबरेली में डॉक्टर ने कथितौर पर परिवार को मौत के घाट उतारा, फिर खुद की आत्महत्या डॉक्टर अरुण सिंह ने खुद को मारने से पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को हथौड़े से हत्या कीडॉक्टर की पत्नी की उम्र 40 साल, बेटी की उम्र 13 साल और बेटे की उम्र 4 साल थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक डॉक्टर ने कथितौर पर अपने परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद खुद की जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। इस संबंध में रायबरेली पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ अरुण सिंह ने लालगंज इलाके में अपने घर में कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर की पत्नी की उम्र 40 साल, बेटी की उम्र 13 साल और बेटे की उम्र 4 साल थी। समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लालगंज में नेत्र विशेषज्ञ अरुण सिंह ने खुद को मारने से पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को हथौड़े से हत्या कर दी।

इस संबंध में रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा, “परिवार में कुल 4 मौत हुआ है और सभी मौतों का सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वारदात के बारे में पुख्ता रूप से कुछ कहा जा सकता है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ से जानकारी मिली है कि अरुण सिंह अवसाद से पीड़ित थे।”

उन्होंने बताया कि डॉक्टर अरुण सिंह मूल रूप से मिर्ज़ापुर के मूल निवासी थे और साल 2017 से रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री के एक अस्पताल में बतौर नेत्र सर्जन तैनात थे। डॉक्टर सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों गोपीगंज में साथ रहा करते थे।

डॉक्टर के परिवार को आखिरी बार रविवार को उनके पड़ोसियों ने देखा था लेकिन बाद में जब परिवार के सदस्य दिखाई नहीं दिये तो पड़ोसियों को चिंता हुई और उन्होंने पुलिस को फोन किया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि यह घटना मंगलवार रात को हुई है। जब परिवार से बुधवार को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो डॉक्टर के सहकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर डॉक्टर अरुण सिंह उनके परिवार की लाश मिली।

पुलिस जब मौके पर गई तो डॉक्टर का शव फर्श पर, जबकि उनकी पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस टीम ने मौके से शवों के पास से सीरिंज बरामद कीं।

पुलिस को संदेह है कि डॉक्टर ने अपनी पत्नी और बच्चों को मारने से पहले उन्हें बेहोश करने के लिए नशीली दवाएं देने के लिए सीरिंज का इस्तेमाल किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों ने कहा है कि डॉक्टर हिंसक स्वभाव के थे और दूसरों के साथ बहस करते थे। यह भी कहा जा रहा है कि वह साइकोट्रोपिक दवाओं का सेवन करते थे। इन सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और हमारी जांच जारी है।''

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीलखनऊउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा