लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का एक्सीडेंट: साजिश या दुर्घटना, यूपी DGP ने खत्म किया सस्पेंस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 10:43 IST

पीड़िता और वकील महेन्द्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इस घटना में पीड़िता चाची और एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई। घटना 28 जुलाई को हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्नाव गैंगरेप केस में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी रह चुके हैं। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।इस घटना में पीड़िता चाची और एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई।

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की कार का 28 जुलाई को एक्सीडेंट हो गया था। पीड़िता और उसके वकील महेन्द्र सिंह की हालत काफी नाजुक है। इस दुर्घटना में पीड़िता की चाची और एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों का कहना था कि ये सिर्फ एक रोड एक्सीडेंट नहीं था बल्कि किसी की साजिश थी। इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ( DGP) ओ.पी. सिंह ने कहा है कि इस मामले की हम निष्पक्ष जांच करेंगे लेकिन शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि ये सिर्फ एर हादसा था। जो कि एक तेजी से आ रहे ट्रक की वजह से हुआ। हमने मामले में ट्रक के मालिक देवेन्द्र सिंह और ट्रक ड्राइवर आशीष पाल को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन फिर भी पीड़िता का परिवार इस बात की मांग करता है कि उन्हें सीबीआई जांच चाहिए तो इस केस को सीबीआई को सौंप दिया जायेगा। 

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ( DGP) ओ.पी. सिंह ने यह भी कहा है कि पीड़िता के सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं की गई है। उसके वाहन में जगह की कमी होने के कारण उसी ने सुरक्षाकर्मी से आग्रह किया था कि वह रायबरेली तक उसके साथ नहीं चलें।"

पीड़िता और वकील महेन्द्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इस घटना में पीड़िता चाची और एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई। ये घटना तब हुई जब पीड़िता अपने चाचा से मिलकर सबके साथ लौट रही थी। पीड़िता के चाचा रायबरेली के जेल में बंद हैं। उन्नाव गैंगरेप केस में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी रह चुके हैं। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

जानें क्या था पूरा मामला

ये केस तब खबरों में छाया जब रेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता ने उस वक्त आरोप लगाया था कि मामले में यूपी की पुलिस कोई केस दर्ज नहीं कर रही है। यूपी सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी। मामले के सामने आने के बाद आरोप लगाने वाली लड़की के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। लड़की के पिता की मृत्यु से पहले का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे विधायक के भाई और अन्य द्वारा पुलिस की मौजूदगी में निर्दयतापूर्वक पीटा गया और उस पर राइफल के बट से हमला किया गया। 

मामले को लेकर राज्य की सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा और उसने पिछले वर्ष अप्रैल में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उसके बाद 13 अप्रैल 2018 को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया था। सीबीआई ने चार्जशीट में पांच लोगों को रेप का आरोपी बनाया। जिसमें विधायक कुलदीप सिंह सेंगर,  उनके सहयोगी शशि सिंह और विधायक के भाईयों का नाम है।  

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट