लाइव न्यूज़ :

देवरिया कांड में बड़ा खुलासा: नकाब बांधकर ले जाते थे लड़कियों को, 200 रुपए में बेचते थे आबरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2018 10:57 IST

देवरिया के नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 24 लड़कियों को बचाया है।

Open in App

देवरिया, 7 अगस्त: बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उसी की तरह एक और केस उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है। देवरिया के नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 24 लड़कियों को बचाया है। वहीं, अभी भी 18 लड़कियां यहां से लापता हैं। ऐसे में अब इस मामले में कई तरह के बड़े खुलासे हो रहे हैं। लड़कियों ने पुलिस के सामने खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सभी बातें बताईं हैं।

बच्चियों का खुलासा

बचाई गई बच्चियों में एक ने पुलिस को बताया है कि एक दीदी थीं जो बाहर जाती थी और हमें बड़ी मम्मी ले जाती थीं। अगर वह नहीं जाती थीं तो उनको नकाब बांधकर ले जाया जाता था। उन्हें रात में अक्सर बाहर ले जाया जाता था। सफेद कार आती, एक बार काली सी आयी थी एक बार लाल आई थी। जब वह सुबह आती थीं तो रोने के कारण आंखे सूज तक जाती थीं लेकिन फिर भी किसी से कुछ नहीं कहना होता था।

200 रुपए देते थे

हमें कार से ले जाया जाता था। वहां उनके साथ बहुत गलत काम होता था। उसके बाद जब वह वापस आती थी तो उनको  200-300 रुपये दे दिए जाते थे। उनके देह के बदले उन्हें 200 या 300 रुपए दिए जाते थे। पूछने पर वह कुछ नहीं बताती थीं। किशोरी ने कहा कि बालगृह में बच्चों से झाडू-पोछा कराया जाता था।

वहीं, बच्चियों का कहना है कि उन्हें  बड़ी व छोटी मैडम पीटतीं थीं। पढ़ाई भी होती थी, हम भी पढ़ते थे। हमें आगे भी पढ़ना है। पुलिस ने सभी लड़कियों का बयान दर्ज कर लिया है। रविवार 6 अगस्त को यूपी पुलिस को जब इस संरक्षण गृह से भाग कर आई एक लड़की ने जो बताया, उसे सुन पुलिस भी हैरान थे। पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो 42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस ने 24 लड़कियों को वहां से आजाद करवा दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए संरक्षण गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय के मुताबिक,  मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह नाम के एनजीओ की सूची में 42 लड़कियों के नाम दर्ज हैं। लेकिन पुलिस ने जब रविवार रात को छापा मारा तो 18 लड़कियां वहां से गायब मिली थी। उस वक्त संरक्षण गृह में सिर्फ 26 लड़कियां ही थी। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह