लाइव न्यूज़ :

यूपी: तेजाब से जला महिला का शव मिला, शरीर पर कपड़ा नहीं, अभी तक नहीं हो पाई पहचान

By भाषा | Updated: January 18, 2020 16:47 IST

एसपी ने बताया, ‘‘आसपास के जनपदों के थानों व जिले के सभी थानों में युवती की तस्वीर भेजी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सही आकलन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा।

जिले के मुर्तिहा कोतवाली के जंगल से सटे इलाके में शनिवार सुबह एक युवती का शव मिला। युवती का चेहरा और शरीर के कई हिस्से तेजाब अथवा किसी रसायनिक द्रव्य से जले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कतर्नियाघाट जंगल से सटे कोतवाली मुर्तिहा के नौबना गांव में मवेशियों को चराने गये चरवाहों को झाड़ियों में एक युवती का शव दिखायी पड़ा।

उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। युवती के चेहरे व शरीर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से जलने के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘मृतक युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवती का चेहरा व शरीर के कुछ हिस्से तेजाब अथवा किसी केमिकल से जलाये गये हैं।

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सही आकलन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद उसे जलाया गया है तथा पहचान छिपाने के लिए ही उसके कपड़े गायब किये गये होंगे। लेकिन फिर भी उसकी पहचान की जा सकती है।"

एसपी ने बताया, ‘‘आसपास के जनपदों के थानों व जिले के सभी थानों में युवती की तस्वीर भेजी गई है। नेपाल सीमावर्ती इलाका होने के चलते जरूरत पड़ने पर नेपाली पुलिस को भी उसकी तस्वीर भेजी जाएगी। फिलहाल मृतका की पहचान व घटना की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना