लाइव न्यूज़ :

UP: दो दिनों से गायब किशोरी का शव तालाब में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: August 17, 2020 13:59 IST

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार लॉकडाउन में मुंबई से वापस आया था, शनिवार को परिवार की एक 16 वर्षीय किशोरी आचानक लापता हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने रविवार को एक युवक पर शक जताते हुए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।अपने खेतों की देखभाल करने के लिए निकले किसानों ने गांव के तालाब में एक किशोरी का शव देख ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घर से गायब हुई 16 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार की सुबह गांव के ही तालाब में मिला। किशोरी के परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया । इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते शव को आजमगढ-बलिया राजमार्ग पर रख कर उसे जाम कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से परिजनों को समझाने बुझाने के बाद जाम को खुलवाया जा सका। घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार लॉकडाउन में मुम्बई से वापस आया था, शनिवार को परिवार की एक 16 वर्षीय किशोरी आचानक लापता हो गयी।

परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की लेकिन जब किशोरी का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने रविवार को एक युवक पर शक जताते हुए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका।

सोमवार की सुबह अपने खेतों की देखभाल करने के लिए निकले किसानों ने गांव के तालाब में एक किशोरी का शव का देख ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। शव को तालाब से बाहर निकाला गया तब उसकी पहचान हुई।

परिजनों ने किशोरी के साथ बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए शव को लाकर आजमगढ- बलिया राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

नगर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की तहरीर दी है। थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर