लाइव न्यूज़ :

UP: फतेहपुर में दलित युवक की दिनदहाड़े गर्दन रेतकर की हत्या, खेत में बोई सब्जी देखने के बहाने गया था घर से

By भाषा | Updated: May 18, 2020 14:00 IST

मलवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर सिंह राजपूत ने सोमवार को बताया कि गांव के खेत से रविवार अपरान्ह करीब ढाई बजे कुमार का शव बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दलित युवक की दिनदहाड़े गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी।पुलिस ने पूछताछ के लिए आठ-दस संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दलित युवक की दिनदहाड़े गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने पूछताछ के लिए आठ-दस संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है। वह मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव में रहता था।

मलवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर सिंह राजपूत ने सोमवार को बताया कि गांव के खेत से रविवार अपरान्ह करीब ढाई बजे कुमार का शव बरामद किया गया। उसकी हत्या गर्दन काट कर की गई है। उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे किसी का फोन आने पर अपने खेत में बोई सब्जी देखने के बहाने घर से गया था। उसका मोबाइल फोन गायब है।

उन्होंने बताया" लगता है कि उसकी गर्दन ईंट के ऊपर रखकर काटी गई है। खून से सनी ईंट भी मिल गई है। उसके दाहिने हाथ की तीन उंगलियां भी काटी गई हैं।" मृत युवक के परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि "उसके पिता धनीराम पासवान आगरा के एक विद्यालय में शिक्षक हैं, जो लॉकडाउन की वजह से यहीं पर हैं। राजपूत ने कहा कि परिजनों का कहना है कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है।

एसएचओ ने कहा, "इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई बिंदुओं से घटना की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में आठ-दस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। घटना में तीन से अधिक लोगों के शामिल होने का अंदेशा है।" उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह