लाइव न्यूज़ :

UP Crime: नौकरी की तलाश में फिरोजाबाद से गुरुग्राम आई थी युवती, बेरहमी से हत्यारे ने किया कत्ल, सड़ी-गली हालत में मिला शव

By अंजली चौहान | Updated: August 15, 2024 13:24 IST

UP Crime: पुलिस ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आई 22 वर्षीय लड़की की भोंडसी इलाके में हत्या कर दी गई।

Open in App

UP Crime: आज के दौर में नौकरी की तलाश में युवाओं का दूसरे शहर या देश जाना बहुत आम बात है। रोजाना हजारों लोग अच्छी नौकरी के लिए अपना शहर बदलते हैं लेकिन इस चलन के साथ-साथ वह पाते हैं अकेलापन और अपराध का काला साया। जी हां, हम सभी ने आए दिन ये खबरें पढ़ी होगी कि किसी शहर का नागरिक दूसरे शहर में हादसे का शिकार होकर मृत पाया गया।

ये बेहद दर्दनाक है कि सपने सजाई आंखे जो किसी शहर आती है वहां हमेशा के लिए बंद हो जाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गुरुग्राम शहर का है। टेक कंपनियों से भरा गुरुग्राम जहां लाखों लोग नौकरियां करते हैं, वहां एक युवती की हत्या ने सनसनी मचा दी है। 

फिरोजाबाद की 22 वर्षीय एक लड़की, जो नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आई थी, भोंडसी इलाके में मृत पाई गई है। पुलिस का कहना है कि मृतका का शव भोंडसी थाना क्षेत्र के घमरोज टोल प्लाजा के पास खाली जमीन में मिला। पीड़िता की पहचान फिरोजाबाद के सुदामा नगर की रहने वाली मुस्कान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान बुधवार को उसके परिजनों के गुरुग्राम पहुंचने के बाद हुई। पुलिस ने कहा कि 12 अगस्त को उन्हें एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें भोंडसी इलाके में एक सड़ी-गली लाश मिलने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद फोरेंसिक टीमों को मौके पर भेजा गया था।

शव के सड़ी गली हालत में होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

भोंडसी थाने के एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के परिजन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने गुरुग्राम पहुंचे मृतक की मां गीता देवी ने बताया कि मुस्कान कुछ दिन पहले नौकरी की तलाश में भोंडसी में अपने दोस्त के घर आई थी।

जब दोस्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मुस्कान 10 अगस्त की रात को उसके घर से चली गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन हत्या के कारणों और हत्यारे का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारगुरुग्रामहत्यामहिलाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये