लाइव न्यूज़ :

UP Crime: बिजनौर में ट्रिपल मर्डर; घर में पति-पत्नी की हत्या, खून से लथपथ बेटे के शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2024 14:35 IST

UP Crime:पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। 

Open in App

UP Crime:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना में एक कबाड़ व्यवसायी, उसकी पत्नी और बेटे के शव उनके घर में खून से लथपथ मिले। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि खलीफा कॉलोनी में मंसूर उर्फ ​​भूरा (55), उसकी पत्नी उबैदा (50) और बेटे याकूब (19) के खून से लथपथ शव उनके घर में मिले। शवों के पास एक ‘स्क्रू ड्राइवर’ भी मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी हत्या इसी स्क्रू ड्राइवर से की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब पास में ही रहने वाली मंसूर की मां ने सुबह अपने बेटे के घर का दरवाजा खटखटाया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर जब उसने अंदर झांका तो खून से लथपथ तीन शव पड़े थे। पुलिस के अनुसार, मृत दंपति का एक बेटा जहूर हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। 

नोएडा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में रविवार को कई बड़ी घटनाएं हुई जिनमें नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह छह बजे के करीब एक कार में सवार लोग नोएडा से एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही कार नोएडा के सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो वह सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकरायी। कार में अमन (27), उसके पिता देवी सिंह (60), मां राजकुमारी (50), विमलेश (40) और कमलेश (40) सवार थे और ये सभी दादरी की काशीराम कॉलोनी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार चला रहे अमन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत