लाइव न्यूज़ :

UP Crime: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, दूसरा भागने में सफल रहा

By भाषा | Updated: June 5, 2020 11:49 IST

दादरी के चक्रसेनपुर रोड पर बाइकवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली सुमित भाटी उर्फ एसटी के पैर में लगी। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देथाना दादरी पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम की बृहस्पतिवार देर रात को चक्रसेनपुर रोड के पास बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से 25 हजार रुपए का एक इनामी बदमाश चोटिल हो गया और पुलिस की गिरफ्त में आ गयागोली सुमित भाटी उर्फ एसटी के पैर में लगी। गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

नोएडा। थाना दादरी पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम की बृहस्पतिवार देर रात को चक्रसेनपुर रोड के पास बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से 25 हजार रुपए का एक इनामी बदमाश चोटिल हो गया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया, वहीं उसका एक साथी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर लूटपाट के इरादे से कुछ बदमाश घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में थाना दादरी पुलिस व एसओजी की टीम को लगाया गया।

उन्होंने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर रोड के पास बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सुमित भाटी उर्फ एसटी के पैर में लगी। गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। डीसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश सुमित अपने साथियों के साथ मिलकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाई-वे तथा यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करता है।

डसके खिलाफ थाना कासना, थाना दादरी सहित विभिन्न थानों में दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उसके दो साथियों रविंद्र उर्फ रंबू तथा साहिल को थाना दादरी पुलिस ने 3 मई को जंगल ग्राम मायचा के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी थी। इनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन व नकदी तथा अवैध हथियार बरामद किया था। उक्त मुठभेड़ के समय सुमित पुलिस पर गोली चलाता हुआ भाग गया था। डीसीपी ने बताया कि सुमित के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से ट्रक ड्राइवर से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने मई माह में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हथियार के बल पर, कई ट्रक वालों से एक साथ लूटपाट की थी।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर