लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: सात और आठ साल की बच्चियों के साथ दरिंदे युवक ने किया बलात्कार, चीख सुन पहुंचे लोग, हाथ नहीं लगा आरोपी

By भाषा | Updated: April 23, 2020 11:31 IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने कथित तौर पर दो बच्चियों के साथ बलात्कार किया। दोनों बच्चियां चचेरी बहनें हैं। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने कथित तौर पर दो बच्चियों के साथ बलात्कार किया। दोनों बच्चियां चचेरी बहनें हैं।परिवार की शिकायत पर आरोपी युवक बलवीर के खिलाफ भादंवि की धारा-376 और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बांदा।उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने कथित तौर पर दो बच्चियों के साथ बलात्कार किया। दोनों बच्चियां चचेरी बहनें हैं। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुलाब चन्द्र त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर करी एक बजे दो चचेरी बहने घर के बाहर खेल रही थीं।

 तभी गांव का एक युवक बलवीर सिंह दोनों को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर एकांत जगह ले गया और दोनों के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछ लोग बच्चियों की चीख सुनकर घटनास्थल पहुंचे तो युवक भाग गया। बच्चियों की उम्र सात और आठ साल है। त्रिपाठी ने बताया कि परिवार की शिकायत पर आरोपी युवक बलवीर के खिलाफ भादंवि की धारा-376 और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं दोनों बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इस बीच, चित्रकूट जिले में बलात्कार के एक अन्य मामले में मऊ थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बताया कि मंगलवार शाम जंगल में बकरी चरा रही दस वर्षीय एक बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने के मामले में 15 और 12 वर्षीय सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

टॅग्स :रेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?