लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2020 15:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देबांदा से सटे चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्ष की दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।युवक के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो अधिनियम और एससी-एसटी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बांदा। बांदा से सटे चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्ष की दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बृहस्पतिवार को बताया, "16 साल की अनुसूचित जाति की लड़की के साथ एक माह तक बलात्कार करने के आरोपी युवक नन्दू उर्फ कामता आरख (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है।" पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशीलचन्द्र शर्मा ने दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर बताया, "लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ बुधवार को थाने आयी और आरोप लगाया कि एक माह पूर्व गांव के युवक नन्दू उर्फ कामता आरख ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उससे बलात्कार किया। फिर ब्लैकमेल कर एक माह तक कई बार दुष्कर्म किया।’’ उन्होंने बताया कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो अधिनियम और एससी-एसटी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला से सामूहिक बलात्कार मामले की जांच कराए राजस्थान पुलिस: महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को राजस्थान पुलिस से कहा कि वह पिछले दिनों एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की कथित घटना की तत्काल जांच करे और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। खबरों के मुताबिक लॉकडाउन के कारण जयपुर स्थित अपने घर नहीं जा पाने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ सवाई माधोपुर के एक स्कूल में 23-24 अप्रैल की रात तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक उसने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह यादव को पत्र लिखकर कहा कि इस मामले की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला आयोग ने कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध होने को लेकर चिंता भी जताई।

टॅग्स :रेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई