लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: नोएडा में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 3, 2020 12:38 IST

शहर के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाई-वे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार देर रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल दोनों बदमाशों के पास से लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, अवैध हथियार तथा 6,600 रुपए नगद बरामद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाई-वे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार देर रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल दोनों बदमाशों के पास से लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, अवैध हथियार तथा 6,600 रुपए नगद बरामद हुए हैं।

नोएडा। शहर के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाई-वे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार देर रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल दोनों बदमाशों के पास से लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, अवैध हथियार तथा 6,600 रुपए नगद बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों का पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। पकड़े जाने पर आरोपियों ने अपनी क्राइम हिस्ट्री पुलिस को बताई है। बदमाश एक्सप्रेस वे पर लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। 

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को देर रात बदमाशों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस हाई-वे पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट करके तीन मोबाइल फोन, नकदी आदि लूटा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस को शनिवार देर रात को सूचना मिली कि कुछ बदमाश ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस हाई-वे पर लूटपाट करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की। वहां से दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे कुछ लोगों को शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन उन लोगों ने रुकने के बजाय गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली रविंद्र उर्फ रंभू पुत्र ओंकार सिंह तथा साहिल पुत्र संजय (बुलंदशहर निवासी) को लगी जबकि उनके दो साथी फरार हो गए । डीसीपी ने बताया कि दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से ट्रक चालकों से लूटे हुए दो मोबाइल फोन सहित 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचे, कुछ कारतूस तथा 6,600 रुपये नगद बरामद किये गए हैं। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने माना कि वे एक्सप्रेस हाई-वे पर लूटपाट करते थे। फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा