लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या

By भाषा | Updated: May 7, 2020 15:06 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।मृतकों की पहचान नंदलाल यादव (55), उसकी पत्नी छबीला यादव (50) और बेटी राजदुलारी (15) के रूप में की गई है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के मांडा थाना क्षेत्र के तहत आंधी गांव में बुधवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नंदलाल यादव (55), उसकी पत्नी छबीला यादव (50) और बेटी राजदुलारी (15) के रूप में की गई है।

यह वारदात उस समय हुई जब नंदलाल और उसकी पत्नी घर के बाहर अपने खेत के सामने सोए हुए थे जबकि बेटी बरामदे में सोई हुई थी। इन तीनों के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया जिससे इनकी मौत हुई। सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद फॉरेंसिक की टीम, श्वान दस्ता और अपराध शाखा के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सबूत जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मामूली विवाद को लेकर किसान की हत्या, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा

बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र में सोमवार को खीरा बिक्री को लेकर विवाद के बाद मारपीट में एक किसान की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस माामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि मकोलिया गांव में रफीक उल्ला और कय्यूम ने अपने अपने खेतों में खीरा उगाया है। सोमवार को रफीक उल्ला के ठेले पर लोग खीरा खरीद रहे थे तभी कय्यूम जबरन ग्राहकों को अपनी ओर बुलाने लगा।

रफीकुल्ला ने विरोध किया तो कय्यूम ने अपने भाई और पुत्रों के साथ मिलकर रफीक उल्ला और मौके पर मौजूद उसके परिजनों को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस वारदात में रफीक उल्ला और उसके तीन अन्य परिजनों को गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में रफीकुल्ला की मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के पुत्र जुबैर की तहरीर पर कय्यूम सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

टॅग्स :हत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!