लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 15, 2019 14:33 IST

आरोपी को दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

Open in App

बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को युवक ने पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण किया। बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने कस्बे से युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण कस्बे में

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसी अन्य समुदाय का था युवक

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बताया कि फखरपुर थानान्तर्गत फखरपुर कस्बे में बुधवार को एक शादी में शामिल होने आये थे। गोंडा जिले के एक गाँव की पांच वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ आई थी।बुधवार देर रात बच्ची 

अन्य बच्चों के साथ समारोह में घूम रही थी। तभी फहीम नाम का युवक बच्ची को अपने घर ले गया और बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला।

बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची की खोजबीन शुरू की गयी तो वह फहीम के घर में निर्वस्त्र हालत में मिली। बच्ची के शरीर व चेहरे पर मारपीट की खरोंचे दिख रही थीं।

इलाके में पुलिस बल तैनात

पुलिस अधीक्षक ग्रोवर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवा कर बच्ची के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, 

दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने व ग्रामीणों के आक्रोश के मद्देनजर कस्बे में पीएसी व आसपास के थानों की पर्याप्त फोर्स तैनात की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई