लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: संभल में घरेलू कलह में पिता ने दो बच्चियों को मार कर दफनाया, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2020 16:49 IST

क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार ने बताया कि बहजोई के वमन पूरी कला गांव में हरी सिंह यादव की दो बेटी पूजा (8) व जय प्रकांती (5) की बुधवार को बीमारी से मौत के कारण गांव में दफनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशवों को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।दोनों शव निकाल कर उनका पोस्ट मार्टम कराया जिसमे उक्त बच्चियों की गला दबा कर हत्या की बात सामने आयी।

संभल: जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी दो नाबालिग बेटियों की हत्या और उनके शवों को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट से इजाजत लेकर दफनाये गये दोनों शव निकाल कर उनका पोस्ट मार्टम कराया जिसमे उक्त बच्चियों की गला दबा कर हत्या की बात सामने आयी।

पुलिस ने आरोपी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार ने बताया कि बहजोई के वमन पूरी कला गांव में हरी सिंह यादव की दो बेटी पूजा (8) व जय प्रकांती (5) की बुधवार को बीमारी से मौत के कारण गांव में दफनाया गया।

उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों को इसमें कुछ गड़बड़ लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कुमार ने बताया कि इसके बाद मजिस्ट्रेट से इजाजत लेकर दोनों के शव बृहस्पतिवार को निकलवा कर पोस्ट मार्टम कराया गया जिसमे दोनों बच्चियों की मौत गला दबा कर किये जाने की बात सामने आई।

इस मामले में पिता हरी सिंह यादव से पूछा गया तो उसने बताया की उसका आए दिन पत्नी व बच्चों से झगड़ा होता रहता था और गुस्से में उसने अपनी दोनों बेटियों की गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं, बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी से बहस के बाद शराब के नशे में अपनी दो साल की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । बिसौली कोतवाली के इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि बिसौली नगर के वार्ड नंबर 15 का रहने वाला सुखपाल बृहस्पतिवार को शराब पीकर अपने घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा।

झगड़ा बढ़ने पर सुखपाल ने अपनी दो वर्ष की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां आज उसकी मौत हो गई। लवानिया ने बताया कि पुलिस ने सुखपाल को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। उसकी पत्नी की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलते ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सुखपाल को जेल भेज दिया जाएगा ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा