लाइव न्यूज़ :

यूपी: प्रयागराज में लड़की के साथ स्कूल बस में 8 से 10 छात्रों ने किया छेड़छाड़, ड्राइवर को भी पीटा

By एएनआई | Updated: July 31, 2019 15:04 IST

प्रयागराज में छात्राओं से छेड़छाड़ः घटना प्राइवेट स्कूल के सामने प्रयागराज के जॉर्ज टाउन की है। घटना के संबंध में बच्ची ने अपने परिजनों को सारी हकीकत बताई उसके बाद ड्राइवर और परिजनों ने मिलकर थाने में मामला दर्ज करवाया। 

Open in App
ठळक मुद्दे8-10 छात्र ने बस में बैठी लड़कियों के साथ भी बदतमीज़ी की है सनसनी हादसा प्राइवेट स्कूल के पास प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में हुआ है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार (31 जुलाई) को क्राइम ब्रांच ने एक स्कूल के छात्रों के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया। बताया गया कि छात्रों ने पहले बस ड्राइवर से लड़की का नंबर मांगा, जब ड्राइवर ने नंबर देने से मना करा दिया तो उसके साथ मारपीट की। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना प्राइवेट स्कूल के सामने प्रयागराज के जॉर्ज टाउन की है। घटना के संबंध में बच्ची ने अपने परिजनों को सारी हकीकत बताई उसके बाद ड्राइवर और परिजनों ने मिलकर थाने में मामला दर्ज करवाया। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को बस ड्राइवर धर्मवीर ने बताया है कि जैसे ही सभी बच्चे बस में बैठे वैसे ही  8 से 10 छात्र बस में घुस आए और एक लड़की के बारे में पूछने लगे। हालांकि ड्राइवर ने लड़की के बारे में बताने से इनकार कर दिया। उसके बाद सभी छात्रों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही साथ बस में बैठी लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ की। 

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और ड्राइवर के साथ मारपीट का यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा का कहना है कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह