सीएम योगी आदित्यनाथ, ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट, बीजेपी विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पर 3 दिन, 4 थाना और 6 केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 21:51 IST2025-08-31T21:50:59+5:302025-08-31T21:51:56+5:30

भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने गत बृहस्पतिवार की रात मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट किया।

UP CM Yogi Adityanath, OSD BJP MLA Vipin Singh Derogatory posts Facebook 6 cases against BJP MLA Mahendra Pal Singh's brother Bholendra Pal Singh know | सीएम योगी आदित्यनाथ, ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट, बीजेपी विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पर 3 दिन, 4 थाना और 6 केस

file photo

Highlightsभोलेंद्र के खिलाफ तीन दिनों के भीतर चार थानों में छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं। महेंद्र पाल सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके भाई एक अरसे से उनसे अलग रहते हैं।पिछले तीन दिनों में मेरे भाई के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए गए हैं।

गोरखपुरः गोरखपुर के पिपराइच से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कुल छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने गत बृहस्पतिवार की रात मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट किया।

अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को लेकर भोलेंद्र के खिलाफ तीन दिनों के भीतर चार थानों में छह मुकदमे दर्ज किये गये हैं। बृहस्पतिवार को देर रात की गई यह पोस्ट वायरल हो गई जिसे बाद में उनके परिवार ने डिलीट कर दिया। महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके भाई एक अरसे से उनसे अलग रहते हैं।

उन्होंने कहा, "हम पिछले 20-25 सालों से अलग रह रहे हैं। फिर भी, उनका मुझसे खून का रिश्ता है। मैं उनके बयान के लिए मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी से माफी मांगता हूं। इसके पीछे एक साजिश भी हो सकती है, क्योंकि कुछ लोग, जो जनता के लिए मेरे काम का विरोध करते हैं, मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।"

महेंद्र सिंह ने कहा कि भोलेंद्र पाल सिंह को शराब के नशे में उकसाया गया होगा। उन्होंने उन्हें उकसाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने बताया, "पिछले तीन दिनों में मेरे भाई के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए गए हैं। मैंने इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है।

मैंने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति कानून तोड़ता है, उसे कानून की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।" भाजपा विधायक ने कहा कि उनके भाई परिवार में किसी की नहीं सुनते थे और इसी वजह से 25 साल पहले उन्होंने अपने भाई से नाता तोड़ लिया था।

महेंद्र पाल सिंह ने कहा, "मेरे भाई ने पहले भी फेसबुक पर मेरा अपमान किया था।" पुलिस अधिकारियों के अनुसार भोलेंद्र पाल सिंह के खिलाफ साइबर अपराध थाने, पिपराइच थाने, रामगढ़ ताल थाने और खोराबार थाने में मामले दर्ज किए गए हैं।

Web Title: UP CM Yogi Adityanath, OSD BJP MLA Vipin Singh Derogatory posts Facebook 6 cases against BJP MLA Mahendra Pal Singh's brother Bholendra Pal Singh know

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे