लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, ‘भदोही नगर पालिका परिषद’ के नाम से बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन अरेस्ट, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 15:15 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ‘भदोही नगर पालिका परिषद’ के नाम से बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक टिप्पणी की गई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को इस संबंध में चार अगस्त को ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी।मुस्लिम अंसारी नाम के एक युवक ने उक्त टिप्पणी की है। आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

भदोहीः भदोही जिले में नगर पालिका परिषद के नाम से बने एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ‘भदोही नगर पालिका परिषद’ के नाम से बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक टिप्पणी की गई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अजय कुमार सेठ ने कहा कि चार अगस्त को सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक टिप्पणी वायरल हुई थी। सेठ ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में चार अगस्त को ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी।

उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगा कि मुस्लिम अंसारी नाम के एक युवक ने उक्त टिप्पणी की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश के दौरान यह भी पता चला कि ग्रुप के एडमिन शहाबुद्दीन अंसारी ने आरोपी को ग्रुप से जोड़ा था। सेठ ने बताया कि अपमानजनक टिप्पणी का ‘स्क्रीनशॉट’ प्राप्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर शहाबुद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और रविवार को शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। सेठ ने बताया कि ‘भदोही नगर पालिका परिषद’ नाम से बनाया गया ग्रुप नगरपालिका का आधिकारिक ग्रुप नहीं है। हालांकि उससे नगर के तमाम सभासद भी जुड़े हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा