लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में कॉलेज के छात्रों में बीच सड़क पर जमकर मारपीट, पीछे से कार ने मारी जबर्दस्त टक्कर, वायरल हो रहा वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2022 14:43 IST

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कॉलेज के छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।

Open in App

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को एक सड़क पर उस समय अफरातफरी मच गई जब कॉलेज के छात्रों के दो गुटों आपस में भिड़ गए। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की सूचना मिलने के साथ छात्र वहां से भागने लगे।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि इस घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं, घटना में शामिल कुछ छात्रों की तलाश की जा रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में कई छात्र मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक कार दो लड़ाई कर रहे छात्रों को टक्कर मारती हुई आगे बढ़ने नजर आती है। इस टक्कर से छात्र गिरते हैं लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद फिर उठकर लड़ाई में लग जाते हैं। पुलिस के अनुसार इस कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त कार का चालक वहां से निकलने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

इराज राजा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया, 'एक इंजीनियरिंग कॉलेज के सीनियर्स और जूनियर्स के बीच सम्मान देने के एक छोटे से मुद्दे पर झगड़ा शुरू। कार को एक छात्र चला रहा था, जिसने अपना नियंत्रण खो दिया और समय पर ब्रेक नहीं लगा सका। मारपीट के संबंध में आईपीसी की धारा 147 (दंगा) और 148 (हथियार के साथ मारपीट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :गाजियाबादक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली