लाइव न्यूज़ :

यूपीः CJM के स्टेनो की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग काटने के बाद उखाड़े नाखून

By भाषा | Updated: October 18, 2018 21:51 IST

उत्तर प्रदेश में सीतापुर जनपद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत महेश चौधरी की बृहस्पतिवार तड़के उनके गृह जनपद मथुरा में जमीनी विवाद के चलते उनके पड़ोसियों ने बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। 

हत्यारों ने उनका गुप्तांग काट डाला और हाथों के नाखून भी उखाड़ डाले। पुलिस ने चौधरी के परिजनों की शिकायत पर उनके पड़ोसी खिल्लन आदि 16 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 

मांट सर्किल के उपाधीक्षक जगवीर सिंह चैहान ने बताया, ‘‘नौहझील थाना क्षेत्र के चांदपुर खुर्द गांव के निवासी महेश चौधरी (42) इन दिनों सीतापुर जनपद के सीजेएम के स्टेनो पद पर कार्यरत थे। वह एक दिन पूर्व ही अपने घर लौटे थे। ग्राम समाज के एक भूखण्ड पर कब्जे को लेकर पड़ोस में रह रहे कुनबे के परिवार से उनका विवाद चल रहा था।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्राम समाज की एक जमीन के टुकड़े के मामले में उनके एवं पड़ोसियों के बीच चल रहे मामले को सुलझाते हुए चारदिवारी करवा दी थी। उस समय तो आरोपी खिल्लन एवं उसके परिवार के लोगों ने उप जिलाधिकारी का निर्णय स्वीकार कर दीवार खड़ी करने में कोई बाधा नहीं डाली। किंतु, उन्होंने उन्हें जंगल में घेर लिया और बहुत बुरी तरह उन्हें मार डाला।’’ 

नौहझील के निरीक्षक के मुताबिक पोस्टमार्टम के पश्चात चौधरी का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर