UP News: जिन हाथों से खाना खिलाया उन्हीं से बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी दी जान; मां और दो बच्चों की मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 10:07 IST2025-08-24T10:06:06+5:302025-08-24T10:07:34+5:30
UP News: उन्होंने बताया कि महिला का पति और अन्य परिजन सतना में है

UP News: जिन हाथों से खाना खिलाया उन्हीं से बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी दी जान; मां और दो बच्चों की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर निगल लिया, जिससे महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव इटवां डुडैला में शनिवार शाम बब्बू यादव की पत्नी ज्योति यादव (28) ने अपने बच्चों बुलबुल (एक), चंद्रमा (तीन) और दीपचंद्र (पांच) को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर निगल लिया।
उन्होंने बताया कि हालत खराब होने पर परिजन चारों को मझगवां अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शाम सात बजे बुलबुल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने महिला और दो बच्चों को सतना के अस्पताल रेफर किया, जहां करीब आठ बजे रात में ज्योति और बेटे चंद्रमा की भी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल दीपचंद्र का उपचार किया जा रहा है।
#चित्रकूट में घरेलू विवाद ने तीन जिंदगियां निगल लीं। इटवां डुडैला गांव में 26 वर्षीय ज्योति यादव ने पति से गुटखा के लिए पैसे न मिलने पर तीन बच्चों संग जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 23, 2025
बाइट –… pic.twitter.com/aqHxGG3Edg
सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घर से कुछ पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी गंध से प्रतीत होता है कि वह संभवत: जहर है। उन्होंने बताया कि महिला का पति और अन्य परिजन सतना में है, उनसे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मामले की जांच जारी है।
चित्रकूट- थाना मारकुंडी अन्तर्गत ग्राम इटवा डुडैला में महिला द्वारा स्वयं व अपने बच्चों को जहर खिला देने की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का बयान। @Uppolice@chitrakootpolpic.twitter.com/ZhOlN6KV4S
— Dinesh shukla (Journalist) 🇮🇳 (@Dinehshukla) August 23, 2025