लाइव न्यूज़ :

11 और 6 साल की बच्ची का रेप, 60 साल के दुकानदार ने चॉकलेट खरीदने आई लड़की का उठाया फायदा

By भाषा | Updated: August 20, 2018 00:15 IST

जब यह घटना हुई उस समय लड़की अकेली थी। उसके माता-पिता को घटना के बारे में पता चला जब लड़की को उसके निजी अंगों में दर्द हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्त:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने आज बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर कल सुखपुरा थाना में बच्ची के ग्राम के ही अनुज सिंह व कृष्णा गोड़ के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है ।

उन्होंने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के हवाले से बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से भाग लेने के बाद वह गांव में खेल रही थी,तभी उसे अमरूद देने का झांसा देकर उसे ग्राम में एक ट्यूबवेल के पास एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामुहिक बलात्कार किया गया ।

पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । दोनो की उम्र करीब 15 वर्ष है । पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिये बालिका को जिला अस्पताल भेज दिया है । वहीं, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भी 11 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक किराने की दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामदयाल साहू (60) ने 16 अगस्त को बैकुंठपुर तहसील के पटना इलाके में उसकी दुकान में लड़की से उस समय बलात्कार किया जब वह चॉकलेट खरीदने आई थी। साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब यह घटना हुई उस समय लड़की अकेली थी। उसके माता-पिता को घटना के बारे में पता चला जब लड़की को उसके निजी अंगों में दर्द हुआ। इसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

उन्होंने कहा कि साहू पर भारतीय दंड संहिता और पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर