लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: 23 साल से धरना दे रहे शिक्षक पर कलेक्ट्रेट के बाहर अंतर्वस्त्र लटकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: September 21, 2019 15:26 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो दशक से भी ज्यादा समय से धरना कर रहे एक शिक्षक के खिलाफ महिला की गरिमा का अपमान करने संबंधी आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने कलेक्ट्रट के बाहर अंतर्वस्त्र लटका दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मुजफ्फरनगर में दो दशक से भी ज्यादा वक्त से धरना दे रहे एक शिक्षक पर कलेक्ट्रेट के बाहर अंडरवियर लटकाने का आरोप लगा है।23 वर्षों से धरना दे रहे शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक का आरोप है कि पूर्व विधायक ने उसकी जमीन हड़प ली थी, जिसके लिए वह धरना दे रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले करीब 23 वर्षों से धरने पर बैठे एक शिक्षक के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर अंतर्वस्त्र लटकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक एक पूर्व विधायक द्वारा कथित तौर पर जमीन हड़पने को लेकर धरना दे रहे हैं।

थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने कहा कि कलेक्ट्रेट के नजारत प्रभारी संजय कुमार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, संकेत या कृत्य, जिसका उद्देश्य महिला की गरिमा का अपमान करना हो) के तहत शिक्षक विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खबरों के मुताबिक अधिकारियों द्वारा सिंह से धरना खत्म करने और उन्हें कलेक्टरेट परिसर से हटने के लिए कहने पर उन्होंने धरने की जगह को बदल दिया है।

शिक्षक ने 26 फरवरी, 1996 से धरना शुरू किया था। वह एक पूर्व विधायक द्वारा कथित तौर पर जमीन हड़पने के विरोध में धरना दे रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?