लाइव न्यूज़ :

यूपी: गोहत्या को लेकर बुलंदशहर में भड़की हिंसा, इंस्पेक्टर की मौत, दो लोग जख्मी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 3, 2018 15:42 IST

भीड़ ने  पलिस की एक वैन में आग लगा दी। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  मारे गए पुलिस का नाम सुबोध सिंह कुमार बताया जा रहा है। शहर के लोग अवैध बूचड़खान और गौहत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और जमकर तोड़-फोड़ मचाई।मारे गए पुलिस का नाम सुबोध सिंह कुमार बताया जा रहा है।बुलंदशहर के स्‍याना थाने का पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंसा भड़क गई है। गोहत्या और बूचड़खाना बंद करावाने को लेकर भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया। जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई है। इस दौरान एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई है और अन्य दो लोग घायल हो गए हैं। यूपी पुलिस लॉ एंड ऑर्डर ADG आनंद कुमार ने कहा है कि हालत काबू में हैं।

भीड़ ने  पलिस की एक वैन में आग लगा दी। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  मारे गए पुलिस का नाम सुबोध सिंह कुमार बताया जा रहा है। पुलिस इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार सिंह बुलंदशहर के स्‍याना थाने में पोस्टेड थे। 

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, स्याना के एक गांव के खेत में गोवंश मिलने के विरोध में लोगों ने विरोध किया और थाने में जाकर तोड़फोड़ मचाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए फायरिंग की, इसके बाद मामला बढ़ता चला गया और हिंसा में पुलिस इंस्‍पेक्‍टर की मौत हो गई।

घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना स्थल के लिए मेरठ के एडीजी निकल चुके हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह