लाइव न्यूज़ :

स्कूल के प्रधानाचार्य पर 8 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप, गिरफ्तारी के बाद हुये ये खुलासे

By भाषा | Updated: September 18, 2019 14:58 IST

यूपी पुलिस के मुताबिक आठ वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की बात सामने आने के बाद ये भी खुलासा हुआ है कि धानाचार्य स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ भी अक्सर अश्लील हरकते करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल के अन्य बच्चों ने भी अश्लील हरकत की शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कूल के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक अभिभावक ने मंगलवार को कोतवाली सदर पुलिस को लिखित तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उसका पुत्र कक्षा पांच में और आठ वर्षीय पुत्री कक्षा तीन में पढ़ते हैं।

तहरीर में उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह आठ बजे अपने दोनों बच्चों को स्कूल पहुंचाकर अपनी दुकान चले गए। कुछ देर बाद सुबह करीब दस बजे पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी पुत्री के साथ स्कूल में किसी ने गलत हरकत की है। वह आनन फानन में घर पहुंचे तो उनके पुत्र ने बताया कि स्कूल में प्रबंधक ने उसकी बहन (छात्रा) के साथ अश्लील हरकत की है।

पूछताछ में बेटी ने उन्हें यह भी बताया कि प्रबंधक/प्रधानाचार्य स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ भी अक्सर अश्लील हरकते करते हैं। तहरीर में कहा गया है कि बच्ची की शिकायत पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्कूल गए और प्रबंधक से इस संबंध में पूछा तो उन्हें धक्के देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया।

उन्होंने बताया कि स्कूल के अन्य बच्चों ने भी अश्लील हरकत की शिकायत की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कूल के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह