लाइव न्यूज़ :

यूपी में 16 साल के लड़के के साथ हैवानियत, 3 शख्स ने मिलकर कंप्रेसर से नाबालिग के निजी पार्ट में भरी हवा, मौत

By अनुराग आनंद | Updated: March 10, 2021 08:55 IST

उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़के के मलाशय में तीन लोगों ने एयर कंप्रेसर की मदद से हवा भर दी, जिसके बाद नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देमृतक नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के साथ नाबालिग एक राइस मिल में साथ काम करता था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक 16 वर्षीय लड़के के साथ कुछ लोगों ने अमानवीय व्यवहार किया, जिसके बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।

मिल रही जानकारी के अनुसार, तीन लोगों ने कथित तौर पर एक एयर कंप्रेसर की मदद से उसके मलाशय में हवा भर दी, जिससे पीड़ित नाबालिग की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यह भीषण हादसा हुआ है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, नाबालिग लड़का एक चावल मिल में काम करता था। नाबालिग के पिता पीलीभीत के ही पुरानपुर कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को 4 मार्च को बताया कि राईस मिल पर काम करने वाले तीन मजदूरों ने मिलकर नाबालिग लड़के के मलाशय में एयर कंप्रेसर की मदद से हवा भर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

4 मार्च को साथ काम करने वाले तीन आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया- 

पीड़ित के पिता ने बताया कि 4 मार्च को जब नाबालिग भोजन कर रहा था, इसी समय तीन आरोपी अमित, सूरज और कमलेश ने मिलकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। 

किशोर के साथ इस तरह के अमानवीय व्यवहार किए जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर नाबालिग का इलाज करने में विफल रहे।

इसके बाद, उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां दो दिनों तक भर्ती रहने के बाद नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपी को किया गिरफ्तार 

शनिवार को नाबालिग की मौत के बाद, उसके पिता ने पीलीभीत जिले के ही रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 304 (हत्या के लिए दोषी नहीं होने के कारण हत्या) के तहत मामला दर्ज किया।

इनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित के शरीर में हवा क्यों पंप से भरी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :पीलीभीतउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह