लाइव न्यूज़ :

यूपी: कांवड़ यात्रा के बीच भगवा साफा पहने दो युवकों ने मजार में की जमकर तोड़फोड़-जलाई कब्र पर चढ़ाने वाली चादरें

By आजाद खान | Updated: July 25, 2022 08:59 IST

बताया जा रहा है कि इलाके में शांति हो और माहौल बिगड़े नहीं इसलिए शासन ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को बिजनौर के शेरकोट पहुंचने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बिजनौर में भगवा साफा पहने दो युवकों ने एक मजार में जमकर तोड़फोड़ की है। उन लोगों ने मजार में चढ़ी हुई चादरों को भी जलाया है। पुलिस इसे माहौल खराब करने से जोड़ कर देख रही है और उन्हें गिरफ्तार कर ली है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भगवा साफा पहने हुए दो युवकों द्वारा मजार में तोड़फोड़ करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इन युवकों ने न केवल में मजार में तोड़फोड़ की है, बल्कि इन लोगों में मजार पर चढ़ी हुई चादरें भी जलाई है। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया था और उनसे पूछताछ की गई थी। पूछताछ पर युवकों ने बताया कि वे ऐसे ओर मजारों पर भी तोड़फोड़ करने वाले है। 

फिलहाल राज्य के कई इलाकों में कावड़ यात्रा चल रहा है खास तौर पर पश्चिमी यूपी में, ऐसे में पुलिस का मानना है कि इस तरीके से तोड़फोड़ कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। 

लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी ने क्या कहा

यूपी के लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये आरोपी किस कारण मजार में तोड़फोड़ किए है, उनसे यह भी जानने की कोशिश की जा रही है। इन आरोपियों से यूपी एटीएस भी पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम कामिल और आदिल है। 

माहौल खराब करना हो सकता है मकसद- पुलिस

बताया जा रहा है कि इस मामले में पूछताछ को लेकर लखनऊ से एटीएस बिजनौर भी पहुंच सकती है। वहीं माहौल खराब न हो इसलिए शासन ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को बिजनौर के शेरकोट पहुंचने का निर्देश दिया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को अन्जाम देने के पीछे माहौल खराब करना भी कारण हो सकता है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है। 

बिजनौर के एसपी ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए बिजनौर के एसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाम के 4:30 बजे शेरकोट थाना क्षेत्र से जलाल शाह की मजार पर तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं बताया जा रहा है कि दोनों गिरफ्तार भाईयों के भाई ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार भी बताया है। 

कुल दो मजारों पर की गई है तोड़फोड़

इस पर बोलते हुए एसपी ने आगे कहा कि शेरकोट के साथ घोसियावाला के मजार पर भी तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें खबर मिली थी कि घोसियावाला गांव में भूरे शाह की मजार पर भी तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद पुलिस ने गांव वालों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसावनPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?