शख्स का शव पेड़ से लटका मिला, घर पर छोटे भाई की पत्नी की खून से लथपथ पड़ी थी लाश, भाई को अवैध संबंध का था शक

By भाषा | Updated: August 22, 2019 13:17 IST2019-08-22T13:17:13+5:302019-08-22T13:17:13+5:30

घटना के बारे में पुलिस सूत्रों ने बताया कि जगापुर दलित बस्ती में सुबह लोगों ने सुभाष चंद्र (45) का शव उसके घर से कुछ दूर, एक पेड़ से लटकता पाया। ग्रामीण जब उसके घर यह खबर देने पहुंचे तो वहां उसके भाई की पत्नी राजकुमारी (35) का शव पाया गया। उसकी गला काट कर हत्या की गयी थी।

up bhadohi man dead body found on tree and her relative women death in home | शख्स का शव पेड़ से लटका मिला, घर पर छोटे भाई की पत्नी की खून से लथपथ पड़ी थी लाश, भाई को अवैध संबंध का था शक

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsआशंका है कि सुभाष ने पहले हंसिया से उसकी गला रेत कर हत्या की फिर उसने घर से कुछ दूर लगे पेड़ से खुद भी फांसी लगा ली। सुभाष की पत्नी की पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव एक पेड़ से लटका मिला वहीं घर पर उसके छोटे भाई की पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जगापुर दलित बस्ती में सुबह लोगों ने सुभाष चंद्र (45) का शव उसके घर से कुछ दूर, एक पेड़ से लटकता पाया। ग्रामीण जब उसके घर यह खबर देने पहुंचे तो वहां उसके भाई की पत्नी राजकुमारी (35) का शव पाया गया। उसकी गला काट कर हत्या की गयी थी।

पुलिस के मुताबिक सुभाष चंद्र का घर उसके भाई नन्हे लाल के घर के पास ही है। सुभाष की पत्नी की पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है। नन्हे लाल दूसरे शहर में रहकर वाचमैन की नौकरी करता है।

सूत्रों के मुताबिक, सुभाष और राजकुमारी के बीच कथित रूप से अवैध सम्बन्ध थे। आशंका है कि सुभाष ने पहले हंसिया से उसकी गला रेत कर हत्या की फिर उसने घर से कुछ दूर लगे पेड़ से खुद भी फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि जिस चारपाई पर राजकुमारी का शव मिला, उसके नीचे खून से सना हंसिया पड़ा था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Web Title: up bhadohi man dead body found on tree and her relative women death in home

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे