बरेली की महिला का पति ने बनाया प्राइवेट वीडियो, पत्नी की आपबीती सुन पुलिस भी हुई हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 14:08 IST2019-07-09T14:08:57+5:302019-07-09T14:08:57+5:30

पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी  29 अक्टूबर 2018 को एक स्थानीय ठेकेदार से हुई थी। शादी की पहली रात को पत्नी ने प्राइवेट पलों के वीडियो बना लिए। पति ने इस बात का वादा किया था वो वीडियो डिलीट कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

UP BAREILLY women file case against husband for make private video | बरेली की महिला का पति ने बनाया प्राइवेट वीडियो, पत्नी की आपबीती सुन पुलिस भी हुई हैरान

बरेली की महिला का पति ने बनाया प्राइवेट वीडियो, पत्नी की आपबीती सुन पुलिस भी हुई हैरान

Highlightsमहिला ने देखा कि घटना के कुछ महीनों बाद भी पति के मोबाइल फोन में वो वीडियो मौजूद था। महिला के साथ पति ने काफी महीनों से ऐसा बर्ताव कर रहा था।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके प्राइवेट पलों के वीडियो बनाये हैं। महिला ने पति को उसे डिलीट करने को भी कहा लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद महिला ने बारादरी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्राइवेट पलों के वीडियो बनाने के लिए तैयार ही नहीं थी। लेकिन पति ने उसको वादा किया कि वो वीडियो बनाने के बाद फौरन उसे डिलीट कर देगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पति ने महिला को वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। 

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स), 506 (आपराधिक धमकी) और आईटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मामले में फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी  29 अक्टूबर 2018 को एक स्थानीय ठेकेदार से हुई थी। शादी की पहली रात को पत्नी ने प्राइवेट पलों के वीडियो बना लिए। पति ने इस बात का वादा किया था वो वीडियो डिलीट कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

महिला ने देखा कि घटना के कुछ महीनों बाद भी पति के मोबाइल फोन में वो वीडियो मौजूद था। महिला ने पुलिस को बताया है कि जब उसने वीडियो को हटाने के लिए कहा तो पति ने वीडियो कोसोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी और कथित रूप से पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया और एक बार फिर विडियो बना लिया। 

महिला के साथ पति ने काफी महीनों से ऐसा बर्ताव कर रहा था। जब महिला ने ससुराल वालों से मदद मांगी तो उन सभी ने अपने घर के बेटे का ही साथ दिया। महिला मे फिर इस मामले पर चुप्पी साध ली। महिला की पति ने फिर से 30 जून को पिटाई की। इसके बाद महिला ने थाने में जाकर सात जुलाई को शिकायत की है। 

Web Title: UP BAREILLY women file case against husband for make private video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे