लाइव न्यूज़ :

बेटे के प्रेम विवाह करने से नाराज गांव वालों ने मां पर निकाला गुस्सा, पीट-पीटकर कर डाली हत्या

By भाषा | Updated: January 30, 2022 12:50 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में कुछ गांव वालों द्वारा एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली जिले के बिलौआ गांव का मामला, युवक के प्रेम विवाह से नाराज होकर मां की हत्या।पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।महिला के बेटे ने गांव की ही एक लड़की से घर से भागकर शादी कर ली थी, इससे लड़की का परिवार नाराज था।

बरेली: बरेली जिले के बिलौआ गांव में एक व्यक्ति के प्रेम विवाह करने से नाराज गांव वालों ने उसकी 40 वर्षीय मां की दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पिटायी की, जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला के पति ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

पति के बयान पर मामला दर्ज

फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी एसके राय ने बताया कि मृतक महिला चमेली के पति बालकराम कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को ही जेल भेज दिया है और चमेली का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

बालकराम कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि साल भर पहले उनके बेटे सोनू ने गांव की ही एक लड़की सुमन से घर से भागकर शादी कर ली थी। तभी से सुमन का परिवार उनसे रंजिश रखता था। इसी डर से उन लोगों ने गांव छोड़ दिया था।

गांव वापस आने पर किया हमला

शुक्रवार को ही वह अपनी पत्नी चमेली के साथ गांव पहुंचे और शाम करीब चार बजे वह पत्नी चमेली के साथ राशन लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में लाठी डंडा लेकर लड़की के पिता मुलायम, मुनीश, गुरुदेव, रामबाबू, रक्षपाल और शैलेंद्र ने उन पर हमला कर दिया।

बालकराम तो जान बचाकर भाग निकले लेकिन उनकी पत्नी चमेली की उन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चमेली के सिर समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान होने की बात सामने आयी है।

जयपुर में रहते हैं लड़का-लड़की

कश्यप ने बताया कि उनकी बहू सुमन के परिजन भी उनकी बिरादरी के हैं, लेकिन वे इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। 2020 में जब सुमन और सोनू ने घर छोड़ा था तब सोनू जेल गया था।

इसके बाद उन लोगों ने गांव छोड़ दिया और जयपुर में रहकर मजदूरी करने लगे। 11 महीने जेल में रहने के बाद सोनू जमानत पर बाहर आया तो सुमन फिर उसके साथ चली गई। उसने अदालत में सोनू के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद दोनों जयपुर चले गए। इससे रंजिश और ज्यादा गहरी हो गई। शुक्रवार को ही बालकराम अपने पिता से मिलने पत्नी चमेली के साथ गांव आए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर