लाइव न्यूज़ :

यूपी में बच्ची को मटकी में रखकर जिंदा दफनाया, हर कोई हैरान जमीन से 3 फुट नीचे 2 दिन तक कैसे रही जिंदा

By भाषा | Updated: October 15, 2019 17:21 IST

13 अक्टूबर को बरेली जिले में अपनी मृत बच्ची को दफनाने गए एक व्यक्ति को श्मशान में गड्ढा खोदते वक्त जमीन में दबे घड़े में एक जिंदा नवजात बच्ची मिली।

Open in App
ठळक मुद्दे‘पुलिस पता लगा रही है कि जिस दिन बच्ची को दफनाया गया था, उस दिन कौन-कौन श्मशान में आया था।बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बरेली जिले में श्मशान भूमि पर नवजात बच्ची को मटके में रख कर जिंदा दफनाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को देर रात सुभाषनगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची दो दिनों तक दफन थी। 

उन्होंने बताया ‘‘पुलिस पता लगा रही है कि शुक्रवार को कौन-कौन श्मशान में आया था।’’ 13 अक्टूबर को बरेली जिले में अपनी मृत बच्ची को दफनाने गए एक व्यक्ति को श्मशान में गड्ढा खोदते वक्त जमीन में दबे घड़े में एक जिंदा नवजात बच्ची मिली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनंदन सिंह ने रविवार (13 अक्टूबर) को बताया था कि बरेली शहर के सीबीगंज स्थित वेस्टर्न कॉलोनी के निवासी हितेश कुमार सिरोही की पत्नी वैशाली को पिछले बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को उसने बच्ची को जन्म दिया जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि हितेश शाम को, मृत बच्ची को दफनाने के लिए श्मशान पहुंचे और उसके लिए गड्ढा खुदवाया। करीब तीन फुट खोदने पर मजदूर का फावड़ा एक घड़े से टकराया। घड़े को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर एक नवजात बच्ची मिली। वह जिंदा थी और उसकी सांसें काफी तेज चल रही थीं । इस बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर में संक्रमण है और प्लेटलेट्स भी कम हो गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा