लाइव न्यूज़ :

बरेली में दो साल की बच्ची से रेप, पड़ोसी हुआ गिरफ्तार, खून से लथ-पथ आरोपी के घर मिली थी मासूम

By भाषा | Updated: October 15, 2019 15:10 IST

आरोपी बच्ची को घर से बाहर खेलते हुए चिप्स दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को देर रात गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश बरेली शहर के थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने मंगलवार को बताया कि गांव के निवासी एक व्यक्ति की दो साल की बेटी सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाला यादराम वहां पहुंचा और बच्ची को चिप्स दिलाने के बहाने साथ ले गया।

काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच किसी ने बताया कि बच्ची को यादराम साहू उर्फ़ बाबा ले गया है। पांडेय के अनुसार, बच्ची के परिजन यादराम के घर पहुंचे तो वहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी रो रही थी। उसके परिजन को देख कर यादराम भाग निकला। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा।

आरोपी को देर रात गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी पांडेय, क्षेत्राधिकारी सीमा यादव भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह