लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बांदा में मामूली बात पर भाई, भतीजों ने डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या की, जानिए क्या था विवाद

By भाषा | Updated: June 16, 2020 12:17 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा की इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच एक आरोपी और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बांदा में लाठी-डंडो से पीटकर बुजुर्ग की हत्यापानी की पाइपलाइन दरवाजे से निकालने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, एक आरोपी गिरफ्तार

यूपी के बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव में पानी की पाइप लाइन दरवाजे से निकालने को लेकर हुए विवाद में भाई और भतीजों ने एक बुजर्ग व्यक्ति की डंडों से पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया, 'बरगहनी गांव में पानी की पाइपलाइन दरवाजे से निकालने को लेकर सोमवार की रात करीब नौ बजे हुए विवाद में संजय सिंह के साथ उसके चचेरे भाई और चाचा मारपीट करने लगे। इसी दौरान संजय के पिता बलवीर सिंह (60) उसे बचाने गए तो उनपर भी डंडों से हमला किया गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।' 

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बलवीर सिंह को उनके परिजन इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है। घटना में घायल हुए संजय का इलाज चल रहा है।

एसएचओ कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घायल संजय की तहरीर पर एक महिला सहित मृतक के दो भतीजों और एक भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी यशवीर व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृत बुजुर्ग के दूसरे बेटे संदीप ने बताया कि घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर खेत में उनका सबमर्सिबल पंप (बोरिंग) है। एक माह पूर्व इसी सबमर्सिबल पंप से पानी की पाइपलाइन वे रिश्तेदारों के दरवाजे से अपने घर तक ले गए जिसका चचेरे भाई विरोध करते रहे थे। इसी मुद्दे पर सोमवार रात विवाद होने के बाद उनके भाई और पिता पर हमला किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली