यूपी: भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधी ट्वीट करने पर युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 13:50 IST2022-08-04T12:01:52+5:302022-08-04T13:50:31+5:30

इस पर बोलते हुए पुलिस उप निरीक्षक झुन्ना सिंह ने बताया कि बुधवार को रेहान के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

UP balliaYouth rehan arrested for tweeting to make India an Islamic nation put indian pakistan map police | यूपी: भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधी ट्वीट करने पर युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

यूपी: भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधी ट्वीट करने पर युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Highlightsयूपी पुलिस ने बलिया जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधी आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है। आरोपी रेहान के ट्वीट के लिए उस पर दो धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

लखनऊ:भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने संबंधी आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में बलिया जिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के चचयां गांव के रहने वाले रेहान नामक युवक ने बुधवार को ट्विटर पर भारत और पाकिस्तान के मानचित्र के साथ ही भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक झुन्ना सिंह की तहरीर पर बुधवार को रेहान के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इससे पहले ‘‘भारत विरोधी’’ व्हाट्सऐप ग्रुप का हुआ था खुलासा

इससे पहले पिछले महीने पटना पुलिस ने कथित ‘‘भारत विरोधी’’ व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने के आरोप में 26 वर्षीय एक युवक मरगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके पाकिस्तानी चरमंपथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से भी संबंध होने की जानकारी मिली थी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत ईसोपुर नहर के पास संदिग्ध मरगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। 

ग्रुप के डीपी में भारत के नक्शे पर दिखा था पाकिस्तान का झंडा

पुलिस का कहना था कि यह शख्स व्हाट्सऐप ग्रुप ‘गजवा ए हिन्द’ से जुड़ा था और इस ग्रुप का एडमिन भी था। व्हाट्सऐप ग्रुप ‘गजवा ए हिन्द’ में कुछ मैसेज ऐसे है जिसमें यह लिखा हुआ था कि अब डायरेक्ट जिहाद करेंगे। यहीं नहीं भारतीय मुस्लिमों के बारे में इस ग्रुप में कई बातें बोली गई है।

इन सब के साथ इस व्हाट्सऐप ग्रुप के डीपी में भारत का नक्शा भी लगा हुआ था जिसे हरे रंग से रंगा गया था। भारत के नक्शे पर पाकिस्तान के झंडे भी दिखाई दे रहे थे। 

यही नहीं इस ग्रुप में कई पाकिस्तानी फोन नंबर भी थे जो इस ग्रुप से जुड़े हुए थे। ऐसे एसएसपी ने इस पर बोलते हुए कहा कि इस ग्रुप के संदेश संप्रदाय विरोधी, भड़काऊ, गौरकानूनी और असंवैधानिक थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है। 

Web Title: UP balliaYouth rehan arrested for tweeting to make India an Islamic nation put indian pakistan map police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे