लाइव न्यूज़ :

UP: DJ निकालने से मना किया तो इमाम को मिली जान से मारने की धमकी, जामा मस्जिद भी उड़ाने का लगाया गया बैनर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 15:21 IST

मामले में पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने जामा मस्जिद को बम से उड़ाने और इमाम को गोली मारने की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक ने जामा मस्जिद को बम से उड़ाने और इमाम को गोली मारने की धमकी दी है। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किला थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद के इमाम को हटवाने के लिए बम से उड़ाने की धमकी भरा पर्चा चस्पां करने के आरोप में गुरुवार को सुबह एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बुधवार को सुबह छह बजे किला थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद की दीवार पर धमकी भरा पर्चा चिपका हुआ था। इसमें मस्जिद को बम विस्‍फोट कर उड़ाने और मस्जिद के इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम को गोली मारने की धमकी दी गई थी। 

आरोपी ने कबूल जुर्म

इसके बाद थाना किला में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह इस मामले में किला क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद समद (25) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने धमकी देने और पर्चा चिपकाने का जुर्म कबूल कर लिया है। 

इस कारण दिया धमकी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुफ्ती खुर्शीद आलम ने ईद पर निकलने वाले जुलूस में डीजे बजाने से मना किया था जिसे ले कर उनसे नाराजगी थी। उसने उन्हें मस्जिद से निकलवाने के लिए गोली मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी थी। 

मोहर्रम के ताजिया जुलूस में हुआ था पथराव

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली और वाराणसी जिलों में मोहर्रम के ताजिया के जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव हुआ था जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे।

बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों के लोगों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था और दोनों पक्षों ने कथित रूप से एक-दूसरे पर पथराव किए थे। पथराव के कारण कुछ लोग घायल भी हो गए थे। 

वहीं इस घटना की सूचना पर कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने मामले को शांत कराया भी था। बरेली के पुलिस अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि मोहर्रम का जुलूस मुस्लिम समाज द्वारा निकाला जा रहा था, जिसमें डीजे पर संगीत भी बजाया जा रहा था। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इस कारण यह विवाद हुआ था।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबम विस्फोटPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?