लाइव न्यूज़ :

'बलिया में मेरे साथ हुआ बड़ा धोखा, मुझसे कराया गया गलत काम', सुसाइड नोट लिखकर महिला सरकारी अधिकारी ने लगाई फांसी

By भाषा | Updated: July 7, 2020 13:22 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को महिला के अधिकारी के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें धोके की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला अधिकारी मणि मंजरी गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। 

बलिया (उप्र):  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार (7 जुलाई) को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कालोनी में जिले के मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय (27) का शव सोमवार रात लगभग 10 बजे पंखे के हुक से लगे फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ सहित वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए । पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। उस नोट में महिला अधिकारी ने लिखा है कि 'बलिया में मेरे साथ बड़ा धोखा हुआ है और मुझसे गलत काम करा लिया गया।'

पड़ोसी जिले गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली मणि मंजरी राय की बलिया जिले में पहली तैनाती थी। वह जिला मुख्यालय पर आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहती थी और जिला मुख्यालय से ही मनियर आना-जाना था। सोमवार को वह घर मे अकेली थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर