लाइव न्यूज़ :

मायके से नहीं लौटी बीवी, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 15:18 IST

जिले के उभाव थाना क्षेत्र के जिउतपुरा गांव में 30 वर्षीय युवक ने मायके गई अपनी पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर कथित रूप से फांसी लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमायके से नहीं लौटी बीवी, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

जिले के उभाव थाना क्षेत्र के जिउतपुरा गांव में 30 वर्षीय युवक ने मायके गई अपनी पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर कथित रूप से फांसी लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, राहुल यादव (30 वर्ष) ने सोमवार देर रात अपने घर के समीप एक पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार को तड़के उसे फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी । थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतक राहुल सीतापुर में कार्यरत पीएसी के जवान कोमल यादव का ज्येष्ठ पुत्र है। राहुल ने दो शादियाँ की है। उसने पहली शादी टूटने के बाद उसने पांच महीने पहले दूसरी शादी की थी। राहुल की पत्नी अपने मायके में है। उन्होंने परिजनों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि राहुल अपनी पत्नी को विदाई कराकर घर ले आना चाहता था, लेकिन वह आ नहीं रही थी। पत्नी के इनकार से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?