लाइव न्यूज़ :

यूपी: रात में हुआ कुछ ऐसा कि भाभी को गोली मारने के बाद देवर ने भी लगाई फांसी, जानें पूरा विवाद

By भाषा | Updated: June 3, 2020 14:04 IST

आरोपी शख्स बाहर रहकर काम करता था। कोरोना वजह से इन दिनों गांव आया हुआ था। परिवार वालों के मुताबिक आरोपी बहुत झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का नजर आ रहा है। महिला के पति ने बताया, उसकी पत्नी से उसके भाई राहुल का कोई विवाद नहीं था।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में देवर ने भाभी को गोली मार कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली, पुलिस ने इसकी जानकारी दी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पति देव मौर्य द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मंगलवार (2 जून) देर रात मामूली कहासुनी में देवर राहुल (24) ने भाभी हीराकली (28) को गोली मार दी और बाद में राहुल ने भी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मौर्य ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राहुल बाहर रहकर काम करता था। कोरोना वजह से इन दिनों गांव आया हुआ था,वह बहुत झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति था। बिना किसी बात के अक्सर झगड़ा किया करता था किंतु उसकी पत्नी से उसके भाई राहुल का कोई विवाद नहीं था। मौर्य के अनुसार पता नहीं रात में ऐसा क्या हुआ कि राहुल ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का नजर आ रहा है।

मृतका के पति और परिजनों के साथ साथ गांव वालों के बयान लिए जाएंगे। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ऐसी क्या वजह थी कि राहुल ने अपनी भाभी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्याकांडup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह