लाइव न्यूज़ :

UP Badaun Crime News: पति मुनीश को और शराब पीने से रोका हुआ नाराज, अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर लाया और पत्नी शन्नो पर छिड़ककर आग लगाई, सास गंभीर रूप झुलसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2024 13:00 IST

UP Badaun Crime News: गुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव निवासी मुनीश सक्सेना शराब पीने का आदी है और वह अक्सर अपनी पत्नी शन्नो (40) के साथ मारपीट किया करता था।

Open in App
ठळक मुद्देशन्नो ने मुनीश को और शराब पीने से रोका तो वह नाराज हो गया।कुछ देर तड़पने के बाद शन्नो की मौत हो गयी।जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला को बचाने के प्रयास में उसकी सास भी गंभीर रूप झुलस गई। महिला की चीख सुनकर आए पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव निवासी मुनीश सक्सेना शराब पीने का आदी है और वह अक्सर अपनी पत्नी शन्नो (40) के साथ मारपीट किया करता था।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को भी जब शन्नो ने मुनीश को और शराब पीने से रोका तो वह नाराज हो गया और अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर लाया तथा शन्नो के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी। कुछ देर तड़पने के बाद शन्नो की मौत हो गयी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शन्नो की सास मुन्नी देवी को पहले बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हत्यारोपी मुनीश की तलाश में टीम लगा दी गई है। घटना में महिला की सास भी झुलस गयी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली