लाइव न्यूज़ :

यूपी: ATS ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह के सरगना सहित 6 को किया गिरफ्तार, ऐसे कराते थे नकल

By भाषा | Updated: January 28, 2019 10:53 IST

गौरतलब है कि ये लोग कपड़ों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर अभ्यर्थियों को नकल कराते थे। कुछ सदस्य तो परीक्षार्थी के स्थान पर खुद ही परीक्षा देते थे। इसके एवज में परीक्षार्थी से 5 लाख रूपये से लेकर 10 लाख रुपए तक लिए जाते थे।

Open in App

यूपी: ATS ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह के सरगना सहित 6 को किया गिरफ्तार, ऐसे कराते थे नकल 

मथुरा, 28 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं स्थानीय पुलिस ने रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों की मदद का प्रयास कर रहे सॉल्वर गिरोह के सरगना सहित आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कपड़ों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के जरिये, परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का हल बताने का प्रयास कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने रविवार को बताया, ‘‘नोएडा और आगरा की एसटीएफ और मथुरा पुलिस ने रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में, प्रश्न हल कराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा है। इनमें सॉल्वर गिरोह का सरगना भी शामिल है। इन लोगों के पास से मक्खी के आकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, माइक्रोफोन आदि बरामद हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 20-20 हजार रुपये में खरीदी गई थी।’

उन्होंने बताया, ‘‘सॉल्वर गिरोह के लोग पहले भी पकड़े गए हैं। रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में खास सावधानियां बरती जा रही थीं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में सॉल्वर गिरोह के छह सदस्य पकड़े गए।

एसएसपी ने बताया, ‘‘सॉल्वर गिरोह के पकड़े गए सदस्यों में बाकलपुर स्थित श्रीगोविंद सरस्वती इंटर कॉलेज से परीक्षार्थी सुनील, उसका मौसेरा भाई मुकेश, महावन के केके डिग्री कॉलेज का परीक्षार्थी डिगेंद्र, थाना रिफाइनरी क्षेत्र में गिरोह का मुखिया पवन, उसके दो अन्य साथी राजकुमार और जीवन सिंह शामिल हैं।’

उन्होंने बताया, ‘‘इन सभी को एसटीएफ की टीम आगे की कार्यवाही के लिए आगरा ले गई है। इन लोगों से पूछताछ के आधार गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा। कुछ के यहां दबिश डालने के लिए टीमें भेजी जा चुकी हैं।’’

गौरतलब है कि ये लोग कपड़ों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर अभ्यर्थियों को नकल कराते थे। कुछ सदस्य तो परीक्षार्थी के स्थान पर खुद ही परीक्षा देते थे। इसके एवज में परीक्षार्थी से 5 लाख रूपये से लेकर 10 लाख रुपए तक लिए जाते थे।

गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि अभी तक यह लोग करीब चार दर्जन अभ्यर्थियों से वसूली कर चुके थे। पुलिस भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा में पेपर हल कराने से लेकर शारीरिक परीक्षा में पास कराने के एवज में पांच से 10 लाख रुपये लिए गए थे।

एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह करीब 50 परीक्षार्थियों से खासी रकम ऐंठ चुका है। पुलिस इन लोगों के सभी संपर्कों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। 

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO