लाइव न्यूज़ :

यूपीः तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी अनवर को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया गया

By भाषा | Updated: October 31, 2019 12:08 IST

वादी पक्ष के अधिवक्ता रामकुमार राठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि रमाला क्षेत्र के एक गांव में चार अप्रैल 2018 को दोपहर ढाई बजे के करीब अनवर कक्षा तीन की आठ वर्षीय छात्रा को घर में झाडू लगवाने के बहाने से अपने घर ले गया था। उन्होंने बताया कि यहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देअनवर कक्षा तीन की आठ वर्षीय छात्रा को घर में झाडू लगवाने के बहाने से अपने घर ले गया था।बच्ची के दादा ने आरोपी अनवर के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 एवं पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

बागपत जिले की एक अदालत ने रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ साल पहले कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कानून) शैलेंद्र पांडेय की अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 53 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।

एडीजीसी राजीव कुमार एवं वादी पक्ष के अधिवक्ता रामकुमार राठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि रमाला क्षेत्र के एक गांव में चार अप्रैल 2018 को दोपहर ढाई बजे के करीब अनवर कक्षा तीन की आठ वर्षीय छात्रा को घर में झाडू लगवाने के बहाने से अपने घर ले गया था। उन्होंने बताया कि यहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के दादा ने आरोपी अनवर के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 एवं पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह मुकदमा प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पोक्सो कानून) शैलेंद्र पांडेय की अदालत में चल रहा था। अभियोजन पक्ष की तरफ से आठ गवाह पेश किए गए। अभियुक्त अनवर पर दोष सिद्ध हुआ। बुधवार को सजा के अनुपात पर सुनवाई हुई।

अभियुक्त को धारा भादंसं की धारा 376 एवं पोक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। जुर्माना नहीं देने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। भादंसं की धारा 506 के तहत उसे तीन साल की सजा एवं तीन हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर